IPL 2022: बैंगलोर को राजस्थान ने 145 रनों का दिया लक्ष्य, पराग ने खेली शानदार पारी

रियान पराग (56 नाबाद) और कप्तान संजू सैमसन (27) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 39वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 145 रनों लक्ष्य दिया।

राजस्थान ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। बैंगलोर की ओर से मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, हर्षल पटेल ने एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 43 रन बनाए। इस दौरान, देवदत्त पडिक्कल (7), रविचंद्रन अश्विन (17) और जोस बटलर (8) जल्द ही पवेलियन लौट गए।

इस बीच, कप्तान संजू सैमसन ने कुछ बड़े शॉट लगाए। वहीं, दूसरे छोर पर डेरिल मिशेल ने कप्तान का साथ दिया। लेकिन 9.3 ओवर में हसरंगा की गेंद पर तेज गति से रन बनाने के चक्कर में कप्तान सैमसन (27) बोल्ड हो गए। जिससे राजस्थान ने 68 रनों पर चौथा झटका लगा।

इसके बाद, छठे नंबर पर आए रियान पराग ने मिशेल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन 15वें ओवर में हेजलवुड ने मिशेल (16) और 16वें ओवर में हसरंगा ने शिमरोन हेटमायर (3) पवेलियन भेज दिया। जिससे राजस्थान की टीम 103 रनों पर ही छह विकेट खो दिए। 18वें ओवर में पटेल की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट (5) कैच आउट हो गए। इसके बाद, प्रसिद्ध कृष्णा (2) रन आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर पराग टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते रहे।

इस बीच, 20वें ओवर में पटेल की गेंदों पर चौका और छक्का मारकर पराग ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, साथ ही उस ओवर में 18 रन बटोर लिए, जिससे राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 144 रन बनाए। पराग तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहे। अब बैंगलोर को मैच जीतने के लिए 145 रन बनाने होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.