उत्तराखंड की ‘उड़न परी’, ‘खेलो इंडिया’ में पौड़ी की अंकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कई रिकॉर्ड किए ध्वस्त

उत्तराखंड के पौड़ी की रहने वाली अंकिता ध्यानी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2020 में उड़न परी साबित हुई हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकिता ने 5000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया है और गोल्ड मेडल जीत लिया है। अंकिता ने सिर्फ 38 मिनट 7 सेकेंड में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे राज्यों के खिलाड़ी अंकिता के आस-पास नहीं दिखे। उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव केजेएस कलसी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अंकिता ध्यानी ने दूसरे राज्यों के प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पछाड़ा है।

अंकिता ने सभी को अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। उनके प्रदर्शन की दूसरे राज्यों ने भी जमकर तारीफ की है। अंकिता ने पिछले साल के खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी दो स्वर्ण पदक जीते थे। अंकिता ध्यानी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून की छात्रा रही हैं। वो जयहरीखाल पौड़ी की रहने वाली हैं। उनके प्रदर्शन से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके परिजन बिटिया के प्रदर्शन से गदगद हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.