उत्तराखंड: हरिद्वार में रसोई गैस पाइप लाइन योजना का शुभारंभ, अब गैस सिलेंडर भरवाने से मिलेगा छुटकारा

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के लोगों को रसोई गैस सिलंडर भरवाने के झंझट से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

हरिद्वार में रोसोई गैस पाइल लाइन योजना का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अंबेडकरनगर में बीजेपी नेता वंदना सिंह के घर जोड़े गए पहले कनेक्शन से योजना की शुरुआत की। योजना की शुरूआत करने के बाद कौशिक ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि इस योजना पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा।

मदन कौशिक ने कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब हरिद्वार में बिजली और पानी के लिए लोग आंदोलन किया करते थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखर गर्व महसूस करता हूं।उन्होंने कहा कि शहर में पानी, बिजली और सीवरेजी की सुविधाएं सुचारू ढंग से चल रही हैं, जिसे बीजेपी ने मुहैया कराई थीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इस योजना के शुभारंभ के मौके पर कई बीजेपी नेताओं समेत कई अहम लोग मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.