आईपीएल 13 में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और मुबई इंडियंस के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच का फैसला दूसरे सुपर ओवर में निकला।
आपको बता दें पंजाब ने सुपर ओवर में मुंबई को हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। पंजाब भी यही स्कोर बना पाई और मैच सुपर ओवर में पहुंचा।
पहले सुपर ओवर में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और पांच रन बनाए। मुंबई भी सुपर ओवर में पांच रन बना सकी और मैच में दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा।
वहीं दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। पंजाब ने चार गेंदों पर 12 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है कि सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरा सुपर ओवर खेला गया हो।
पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 51 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के मारे। मुंबई के लिए क्विटंन डी कॉक ने 43 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.