Categories: Newsखेल

मेलबर्न टेस्ट: कोहली की कंपनी ने रच दिया इतिहास

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। मेलबर्न टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हरा दिया है। इस जीत से सा थी टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। 37 साल बाद भारत ने मेलबर्न में टेस्ट मैच जीता है। आखिरी बार भारत को 1981 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में जीत मिली थी। टीम इंडिया ने साल 2018 में ये 7वीं टेस्ट जीत है।

टीम इंडिया मैच के चौथे दिन ही जीत लेती शायद, लेकिन दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस जबरदस्त बल्लेबाजी की। पैट कमिंस जब जब आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तो यहां भी उन्होंने खूंटा गाड़ दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पैट कमिंस ने 103 गेंदों पर 61 रन बना लिए थे और वो दिन के अंत तक मजबूती से पिच पर टिके हुए थे।

इससे पहले भारत ने पहली पारी में 7 विकेट पर 443 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 151 रन पर ही ढेर हो गई। पहली बारी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट लिए। जबकि पूरे मैच में बुरहाह ने 9 विकेट लिए। दूसरी इनिंग में भारत ने आठ विकेट पर 106 रन बनाकर पारी घोषित की। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 399 रन का लक्ष्य मिला था।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 2-1 बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने एडिलेड के पहले टेस्‍ट में जीत हासिल की थी, लेकिन ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने पर्थ के दूसरे टेस्‍ट में जीत हासिल करके मामला बराबर कर दिया था। अब इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फिर से बढ़त बना ली है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

12 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.