IPL-13 : चेन्नई सुपर किंग्स की मुंबई इंडियंस के हाथों शर्मनाक हार! धोनी के लिए धूमिल हुई प्लेऑफ की उम्मीदें

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन अभी तक का सबसे बुरा सीजन रहा है। ये क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा।

मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 10 विकेट से हरा दिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने वाली चेन्नई को बेहद सस्ते में आउट करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन बीच में आ गए सैम कुरैन। कुरैन ने 52 रनों की पारी खेल एक समय 50 रनों का स्कोर पाने के लिए संघर्ष करती दिख रही चेन्नई को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 114 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।

चार विकेट लेने वाले ट्रेंट बाउल्ट ने कुरैन को आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। कुरैन ने अपनी पारी में 47 गेंदें खेली। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। इन-फॉर्म मुंबई के लिए यह लक्ष्य आसान था। चार बार की विजेता ने 12.2 ओवरों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल रहे थे, लेकिन टीम में उनकी कमी खली नहीं। कीरन पोलार्ड ने उनकी जगह कप्तानी की।

इस मैच से पहले यह दोनों टीमें सीजन के पहले मैच में भिड़ी थीं। उस मैच में चेन्नई ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद वह बैकफुट पर ही दिखी है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बाउल्ट और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती ओवरों में ही चेन्नई को उस स्थिति में पहुंचा दिया जिसकी कल्पना उसके प्रशंसकों ने नहीं की थी।

तीन रनों पर चार विकेट चेन्नई ने गंवा दिए थे। शेन वाटसन की जगह इस मैच में वापसी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ (0) को बाउल्ट ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। दूसरे ओवर में बुमराह ने अंबाती रायडू (2) और एन.जगदीशन (0) को आउट कर दिया। बुमराह हैट्रिक पर थे और सामने थे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने बुमराह की इच्छा पूरी नहीं होने दी।

बाउल्ट ने फिर रवींद्र जडेजा (7) को आउट किया। कप्तान धोनी (16) को राहुल चहर ने अपनी फिरकी में फंसा लिया। यही हाल उन्होंने अपने भाई दीपक चहर (0) का किया। कुरैन ने फिर शार्दूल ठाकुर (11) के साथ साझेदारी की। ठाकुर को नाथन कुल्टर नाइल ने आउट किया। फिर कुरैन ने इमरान ताहिर (नाबाद 13) के साथ 40 रनों की साझेदारी की।

रोहित की जगह ईशान किशन (नाबाद 68) क्विटंन डी कॉक (नाबाद 46) के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे और दोनों ने चेन्नई को एक भी सफलता अर्जित नहीं करने दी। जिस तरह से मुंबई के गेंदबाजों ने चेन्नई पर अपना दबदबा दिखाया उसी तरह ईशान और डी कॉक ने किया। दोनों ने टीम को आक्रामक शुरुआत दी और अपने आक्रामक अंदाज को अंत तक कायम रखा।

ईशान ने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना कर छह चौके और पांच छक्के लगाए। डी कॉक ने भी 37 गेंदें खेलीं और पांच चौकों के अलावा दो छक्के जड़े। इस हार के बाद चेन्नई का प्लेऑफ में जाना बेहद मुश्किल हो गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.