चंपावत जिले की टनकपुर बार एसोसिएशन ने टनकपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का नाम बदलने की मांग की है।
एसोसिएशन ने ट्रेन का नाम बदल कर मां पूर्णागिरि एक्सप्रेस की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को एक पत्र लिखा है। इसके अलावा एसोसिएशन ने कोटद्वार से दिल्ली के लिए चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को बदरीनाथ एक्सप्रेस, बदरी-केदार एक्सप्रेस या फिर सिद्धबली धाम एक्सप्रेस नाम दिए जाने की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का नाम उत्तराखंड के मशहूर धार्मिक स्थलों के नाम पर किए जाने से राज्य के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दूसरे पर्यटक स्थलों को भी नया आयाम मिलेगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.