IPL 13: मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान को 57 रनों से दी मात, टॉप पर बनाई जगह

आईपीएल के मंगलवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा की टीम ने राजस्थान रॉयल्य को 57 रन से हरा दिया।

आपको बता दें, ये मैच शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। वहीं राजस्थान 18.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। 44 गेंदों की उनकी पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। वहीं मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए। मौजूदा विजेता के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 47 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे।

हार्दिक ने उनका साथ देते हुए अंत में 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए, कार्तिक त्यागी और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.