IPL 13 (क्वालीफायर-1) : दिल्ली को हरा मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह, टीम अय्यर के पास एक और मौका

मुंबई इंडियंस IPL 13 के फाइनल में पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 57 रनों से मात दी है।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए। दिल्ली 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। दिल्ली को हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। वह अब क्वालीफायर-2 में खेलेगी और अगर वहां जीत हासिल कर लेती है तो फाइनल खेलेगी।

इस मैच में दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। स्टोइनिस ने 65 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 46 गेंदें लीं। स्टोइनिस की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 42 रन बनाए। आखिरी में उतरे अक्षर ने 33 गेंदों का सामना किया और दो चौके तथा तीन छक्के लगाए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.