क्या चूक हो गई जो टीम इंडिया की शर्मनाक हार की बड़ी वजह बन गई?

मुंबई वनडे में टीम इंडिया की शर्मनाक हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने कोहली की सेना को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीच के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। भारतीय बल्लेबाज कुल कमाल नहीं कर पाए और पूरी टीम 49.1 ओवर में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 37.4 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बनाए। उन्होंने 74 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 47 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। मिशेल स्टार्क ने रोहित शर्मा को डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट करा दिया। रोहित शर्मा 10 रन बनाए। हालांकि इसके बाद शिखर धवन और लोकेश राहुल ने पारी को संभाला और 121 रनों की पार्टनरशिप की। 28वें ओवर में लोकेश राहुल आउट हुए। उन्हें एश्टन एगर ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया। जबकि केएल राहुल 47 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान विराट कोहली भी जल्दी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 16 रन बनाए। एडम जम्पा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। वहीं श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने मिलकर 49 रनों की साझेदारी की। जडेजा ने 25 रन बनाकर केन रिचर्डसन की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। जबकि ऋषभ पंत 33 गेंद पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शार्दुल ठाकुर ने 13 रन, कुलदीप यादव 17 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। कमिंस और रिचर्डसन को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं जाम्पा और एश्टन के हिस्से एक-एक विकेट आया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर ने 128 और एरोन फिंच ने 110 रनों की नाबाद पारी खेली

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.