नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी-20 का निर्णायक मुकाबाल भारत ने अपने नाम कर लिया है।
भारतीय टीम ने बांग्लादेश को तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में 30 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। पहले मैच में बांग्लादेश ने जीत हासिल की थी। वहीं टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला जीता था।
मेजबान टीम द्वारा दिए गए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 19.2 ओवर में 144 रनों पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन मोहम्मद नईम ने बनाए। उन्होंने 81 रनों की पारी खेली। नईम के अलावा मोहम्मद मिथुन ने 27 रन बनाए।
भारत के लिए दीपक चहर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही वो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही वो एक मैच में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। चहर के अलावा, शिवम दुबे ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.