टेनिस: इटली ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविक, अर्जेटीना के डिएगो श्वाटर्जमन से होगा मुकाबला

वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने क्ले कोर्ट में चल रहे इटली ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

जोकोविक ने तीन सेट तक चले एक कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को 4-6, 7-6 (8-6), 6-4 से मात दी। सर्बियाई खिलाड़ी ने इस मुकाबले में दो मैच प्वाइंट भी बचाए और दमदार वापसी की।

पहले सेट में डेल पोट्रो का जलवा देखने को मिला। उन्होंने पहले गेम से ही जाकोविक को संकट में डाला और जीत दर्ज करते हुए बढ़त बना ली।

अर्जेटीना के अनुभवी खिलाड़ी ने दूसरे सेट में अपने दमदार खेल को बरकरार रखा। हालांकि, इस बार जोकोविक ने भी हार नहीं मानी और मुकाबला टाई-ब्रेकर में गया। टाई-ब्रेकर में डेल पोट्रो मैच जीतने की कगार पर थे, लेकिन सर्बियाई खिलाड़ी ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए मुकाबले को बराबर कर दिया।

जोकोविक तीसरे और निर्णायक सेट में फॉर्म में नजर आए और बिना कोई गलती किए अंतिम-4 में जगह बना ली। सेमीफाइनल में जोकोविक का सामना अर्जेटीना के ही डिएगो श्वाटर्जमन से होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.