महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं पाकिस्तान के ‘चाचा’

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की स्पोर्ट्स स्प्रिट का तो हर कोई कायल हैं। उनके खेल की वजह से ना केवल देश बल्कि वदेशी भी धोनी ने बड़े फैन हैं।

पाकिस्तान के मोहम्मद बशीर को तो जानते होंगे आप। पाकिस्तान के चाचा के नाम से मशहूर बशीर भी महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं। चाचा 16 जून को इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए मैनचेस्टर पहुंच चुके हैं। मोहम्मद बशीर उर्फ चाचा और धोनी एक-दूसरे को साल 2011 से जानते हैं। उस वक्त धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। धोनी ने ही मोहाली में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए बशीर को टिकट दिलाया था। इसके बाद से ही बशीर इंडिया-पाक का मैच देखने धोनी के टिकट पर ही जाते हैं। वो स्टेडियम में अपने देश का समर्थन तो करते ही हैं। साथ ही धोनी का भी समर्थन करते हैं।

मैनचेस्टर पहुंचे 63 साल के बशीर ने कहा, “मैं कल यहां आया और देखा कि लोग टिकट के लिए 70 से लेकर 80 हजार रुपये तक देने के लिए तैयार हैं। यहां से शिकागो (अमेरिका) जाने में इतने का ही टिकट लगता है। मैं धोनी को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मुझे टिकट के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ रहा।‘’ बशीर ने कहा कि वो धोनी से संपर्क करने के लिए उन्हें कभी फोन नहीं करते हैं। धोनी बहुत व्यस्त रहते हैं लिहाजा वो धोनी को सिर्फ मैसेज कर देते हैं। बशीर ने बताया कि धोनी ने उन्हें इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए टिकट दिलाने का आश्वासन दिया था। बशीर ने धोनी को महान इंसान बताया।

आपको बता दें कि कराची में जन्में 63 साल के बशीर का शिकागो में एक रेस्तरां हैं। उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है। कई हिंदुस्तानी क्रिकेट फैन भी बशीर के दोस्त हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर भी शामिल हैं। मैनचेस्टर में तो सुधीर और बशीर एक साथ ही रह रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.