प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले पंत बोले- मिल गया ‘बूस्टर’, 4 मैचों की सीरीज में दिखेगा असर!

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि उन्होंने दूसरे अभ्यास मैच में जो शतक लगाया है उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि उनका शतक ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके लिए बेहतर रहेगा। पंत ने गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में 73 गेंदों पर शतक जमाया और 103 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

ऋषभ पंत ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, “गुलाबी गेंद से खेलने से पहले यह अहम था कि हम इससे एक अभ्यास मैच खेलें, यह अच्छा था। हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजों ने विकेट पर समय बिताया। मुझे लगता है कि हमने अच्छा अभ्यास किया। लाइट्स में गुलाबी गेंद से खेलना काफी मुश्किल है। गेंद स्विंग करती है, दिन में बल्लेबाजी आसान होती है।”

उन्होंने कहा, “हनुमा विहारी और मैंने साझेदारी करने की रणनीति बनाई थी। हमने पूरे दिन बल्लेबाजी करने की योजना बनाई। ये जरूरी था कि मैं विकेट पर समय बिताऊं। आत्मविश्वास धीरे-धीरे बढ़ा और दिन के आखिरी ओवर में मैंने 22 रन बनाए। आखिरी ओवर में मैंने जब शॉट्स लगाने शुरू किए तो विहारी ने मुझसे कहा कि मैं शतक पूरा कर सकता हूं। शतक पूरा करने से मुझे आत्मविश्वास मिलेगा।”

पंत और विहारी के शतकों के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया-ए को 473 रनों का लक्ष्य दिया था। पंत ने कहा, “पहली पारी में हम जल्दी आउट हो गए थे। पहली पारी में विकेट पर कुछ नमी थी। दूसरी पारी में गेंद स्विंग कर रही थी। हर किसी को विकेट का पता था इसलिए दूसरी पारी अच्छी रही।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.