रूस: पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला बहुत बड़ा विमान हादसा

रूस में उस वक्त एक बड़ा विमान हादसा टल गया जब पक्षियों का झुंड विमान से टकरा गया। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

विमान ने जैसे ही मॉस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरी पक्षियों का झुंड विमान से टकरा गया। इसके बाद विमान उड़ने की हालत में नहीं था। पायलट ने फौरन ही सूझबूझ दिखाते हुए विमान को एयरपोर्ट से एक किलोमीटर दूर मक्के के खेत में लैंडिंग करा दिया। इस हादसे में 23 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि किसी भी विमान को समुद्र या नदी में लैंड कराना तो आसान है, लेकिन खेत में उतारना काफी जोखित भरा होता है। पायलट ने ये जोखिम लिया और सकुशल विमान को लैंड करा दिया।

विमान एयरबस के इंजन में एक नहीं, बल्कि कई पक्षी फंस गए थे। जिसके बाद विमान उड़ नहीं पा रहा था। इस विमान में 233 यात्री सवार थे। विमान के सकुशल लैंडिंग पर पायलट की जमकर तारीफ हो रही है। इंटरनेशनल मीडिया में उसे हीरो की तरह पेश किया जा रहा है। कुछ लोगों ने इस घटना की तुलना अमेरिका में हुई उस घटना से की है, जहां साल 2009 में यूएस एयरवेज के एक विमान की नदी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.