सचिन तेंदुलकर ने खुद पर लगे आरोप पर सफाई दी है

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने खुद पर आर्थिक मदद लेने का आरोप पर सफाई दी है। उन्होंने हितों के टकराव के आरोप से इनकार किया है।

सचिन ने सफाई में कहा कि उन्होंने IPL की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से कभी भी किसी भी तरह की कोई आर्थिक मदद नहीं ली है। फ्रेंचाइजी के किसी भी फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। तेंदुलकर ने रविवार को BCCI के लोकपाल डीके जैन के भेजे नोटिस का लिखित जवाब देते हुए 14 बिंदुओं का जिक्र किया।

तेंदुलकर ने अपने जवाब में लिखा, ”सबसे पहले मैं(नोटिस प्राप्तकर्ता) सभी शिकायतों को खारिज करता हूं। मैंने संन्यास लेने के बाद से मुंबई इंडियंस से टीम ‘आइकॉन’ की क्षमता में कोई फायदा नहीं लिया है। मैं किसी भी भूमिका में फ्रेंजचाइजी के लिए कार्यरत नहीं हूं। मैं किसी भी पद पर नहीं हूं, ना ही कोई फैसला लिया है। बीसीसीआई के नियमों के तहत यहां किसी भी तरह से हितों का टकराव नहीं हुआ है।”

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजीब गुप्ता ने ई-मेल भेजकर बीसीसीआई के लोकपाल से शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि सचिन तेंदुलक मुंबई इंडियंस के मेंटर और BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य के तौर प दोहरी भूमिका निभा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.