पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देकर ट्रोल हुईं सानिया मिर्जा, सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे सवाल

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को इग्लैंड पर जीत की बधाई देने पर ट्रोल हो गई हैं।

वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज करने पर जैसे ही सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ”पाकिस्तान टीम को जीत की राह पर लौटने की लिए बधाई। क्रिकेट वर्ल्ड कप हमेशा ही रोमांचक रहता है।”

सानिया मिर्जा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर आरिश जैद इकबाल ने सानिया को रीट्वीट करते हुए पूछा कि 16 जून को जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा तब आपक किसे चीयर करेंगी? सानिया ने मिर्जा ने इस यूजर को अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। एक यूजर विशाल ने ट्वीट किया कि कुछ भी कर लो हराएंगे तो तुम्हें ससुराल वाले ही।

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा कई बार ये साफ कर चुकी हैं कि जब भी पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबला होगा वो हिंदुस्तान को ही जिताएंगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वो मैच में अगर शोएब मलिक खेल रहे होंगे तो वो उनके बेहतर प्रदर्शन की भी दुआ करेंगी। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.