वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका

क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। वो अब वर्ल्ड कप के बाकी बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। जहां एक ओर धवन के लिए निराशा भरी खबर है। वहीं उत्तराखंड के शानदार खिलाड़ी ऋषभ पंत के लिए अच्छी खबर है। शिखर धवन के टीम से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को आधिकारिक रूप से अब टीम में शामिल कर लिया जाएगा। ऋषभ पंत अच्छी फॉर्म में हैं। ऐसे विश्व कप के आगे के मैच में ऋषभ पंत को खेलने का मौका मिल सकता है।

वहीं शिखर धवन के टीम से बाहर होने पर हर को निराश है। धवन अच्छे फॉम में थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में शिखर धवन को बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। इस मैच में गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने सेंचुरी मारी थी। उन्होंने 109 गेंदों पर 117 रन बनाए थे।

एक्स-रे में ये साफ नहीं हो पाया था कि उन्हें फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन जब सीटी स्कैन कराया गया तो साफ हो गया कि उन्हें से हेयरलाइन फ्रैक्चर है। शिखर धवन की जगह ऋषभ पंत वर्ल्ड कप टीम में पहले ही शामिल हो गए हैं। वो पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच से पहले ही मैंचेस्टर पहुंच गए थे।

गौरतलब है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कोहली की कंपनी वर्ल्ड कप में जीत का सिलसिला जारी है। वह टूर्नामेंट में सारे मैच जीती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इंडियन टीम का अगला मैच अफगानिस्तान से है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.