साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इस वजह से केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मिली तरजीह

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टेस्ट टीम में इस बार सेलेक्टर्स ने केएल राहुल की जगह पंजाब के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को मौका दिया है।

15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में शामिल किए गए शुभमन चार दिन पहले ही 20 साल के हुए हैं। 8 सितंबर को उनका जन्मदिन था। शुभमन ने सिर्फ एक सीजन ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में लंबे वक्त से वो बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शुभमन के नाम बेहतरीन रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपने बेहरीन प्रदर्शन से सेलेक्टर्स को अपनी तरफ आकार्षित किया। अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें पंजाब ने फर्स्ट क्लास मैचों में मौका दिया। इस फॉर्मेट में उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। शुभमन गिल ने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 72.15 की बेहतरीन औसत से 1443 रन बनाए। इस दौरान शुभमन ने 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए।

शुभमन गिल को बड़ी पारियां खेलने के लिए जाना जाता है। महज 14 साल की उम्र उन्होंने पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 टूर्नामेंट में 351 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 268 रनों की बड़ी पारी भी खेली। वेस्टइंडीज दौरे पर शुभमन गिल ने 204 रन बनाए थे। इसके साथ ही वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जमाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने।

शुभमन की खासियसत

शुभमन गिल की बड़ी खासियत ये ह कि वो ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों में फिट हो जाते हैं। बतौर ओपनर गिल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16 मैचों में 1072 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 76 से ज्यादा का रहा। जबकि मिडिल ऑर्डर में उन्होंने 53 के औसत से 371 रन भी बनाए हैं। शुभमन को बेहरतीन फील्डर भी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.