BCCI का बॉस बनते ही सौरव गांगुली ने दादा’गीरी’ शुरू दी है

बीसीसीआई का अध्यक्ष बनते ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली फॉर्म में हैं। बॉस बनते ही गांगुली ने साफ कर दिया कि वो उसी तरह BCCI का नेतृत्व करेंगे जिस तरह टीम की कप्तानी करते थे।

बीसीसीआई की कमान संभालने के बाद मिडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘विश्वसनीयता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यकाल से कोई समझौता नहीं होगा। मैंने जिस तरह से भारत की अगुवाई की थी,  ठीक उसी तरह से बीसीसीआई का पद संभालूंगा।’ आपको बता दें कि 47 साल के गांगुली का ये कार्यकाल 9 महीने का होगा। वो बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने हैं। गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं।

सौरव गांगुली ने आज कहा कि वो गुरुवार को टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि विराट टीम के सबसे अहम शख्स हैं। वो मुलाकात के दौरान उन्हें सुनेंगे। गांगुली ने कहा, ‘मैं गुरुवार को विराट कोहली से बात करूंगा, हम उन्हें हर संभव तरीके से समर्थन करेंगे, वह जो भी चाहते हों।’ इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा, ‘चैम्पिंयस इतनी जल्दी खत्म नहीं करते। जब तक मैं हूं, हर किसी का सम्मान होगा।’

बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही गांगुली ने साफ किया कि क्रिकेट बॉडी BCCI में कई बड़े बदलाव करने की जरूरत है। इसके साथ ही गांगुली ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बीसीसीआई का जो भी बकाया आईसीसी के पास है वो उसे वापस करे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.