PM Modi को सांप और मगरमच्छ से डराने वाली पाकिस्तानी गायिका बनी ‘फिदायीन’, फिर दी धमकी

पीएम मोदी को सांपों से डराने के बाद पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा ने पीएम मोदी को डराने का नया तरीका अपनाया है।

पाकिस्तानी गायिका ने पीएम मोदी को डराने के लिए नया अवतार लिया है। रबी पीरजादा ने कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेताते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उसे आत्मघाती जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में उसने लिखा, “हैश टैग मोदी हिटलर मैं बस यह चाहती हूं। हैश टैग कश्मीर की बेटी।”

रबी पीरजादा का ताजा पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला। कई यूजर्स ने लाहौर की इस सिंगर को प्लेटफॉर्म पर गैर-जिम्मेदाराना हरकत करने और दुनिया में पाकिस्तान की गलत छवि पेश करने को लेकर फटकार लगाई।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद लागातार पाकिस्तान गायिका पीएम मोदी पर निशाने साध रही है। पिछले महीने ही पीरजादा ने कुछ सांपों और मगरमच्छों के साथ अपनी 15 सेकेंड की एक क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की थी, जिसमें उसने कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर उन्हें छोड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद पाकिस्तान पंजाब प्रांत के वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एंड पार्क्‍स विभाग ने जंगली जानवरों को पालतू जानवर के रूप में रखकर वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए पीरजादा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और लाहौर की एक अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.