ऑस्ट्रेलिया में शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद से टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अंजिक्य रहाणे की हर कोई तारीफ कर रहा है।
अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने रहाणे की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा है कि वह बहादुर, स्मार्ट और शांत कप्तान हैं। भारत ने रहाणे की कप्तानी में दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी और चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी।
चैपल ने काह कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की जीत इसलिए भी अहम थी, क्योंकि भारत को पहले टेस्ट मैच में हार मिली थी और दूसरे टेस्ट मैच में वह अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतरी थी। रहाणे ने उस टेस्ट मैच से पहले दो बार टीम की कप्तानी की थी और दोनों बार जीत हासिल की थी।
इयान चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, ‘इसमें कोई हैरानी नहीं है कि रहाणे ने एमसीजी में टीम की शानदार कप्तानी की। उन्होंने 2017 में धर्मशाला में भी कप्तानी की थी। कह सकते हैं कि यह खिलाड़ी क्रिकेट टीम की कप्तानी करने के लिए ही पैदा हुआ है।’
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.