IPL 2020 में उत्तराखंड की बेटी तान्या का दिखेगा जलवा, एंकरिंग करती आएंगी नजर

उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। पहाड़ की बेटी तान्या पुरोहित शनिवार से शुरू होने वाले IPL 2020 एंकरिंग करती नजर आएंगी।

स्टार स्पोर्ट्स की ओर से जारी एंकर्स की लिस्ट में तान्या पुरोहित का नाम आया है। पहाड़ में ये देख और सुनकर खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे पहले तान्या सीपीएल यानी कैरिबियन प्रीमियर लीग को भी होस्ट कर चुकी हैं। श्रीनगर में पली बढ़ी तान्या मुंबई में रहती हैं। पहले उन्होंने थियेटर में काम किया फिर बॉलीवुड पहुंचीं और अब एंकरिंग की दुनिया में झंडे गाड़ रही हैं।

इससे पहले भी तान्या एक बड़े स्पोर्ट चैनल्स के साथ काम कर चुकी हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल के लिए तान्या का चयन ऑल इंडिया लेवल पर एंकर्स की खोज के बाद इसी साल फरवरी में किया था। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से आईपीएल टला फिर शेड्यूल बदलना पड़ा। ऐसे में तान्या का डेब्यू भी टल गया।

तान्या जतिन सप्रू जैसे देश के दिग्गज क्रिकेट होस्ट्स के साथ आईपीएल के इस सीजन में स्क्रीन पर एंकरिंग करती हुई नजर आएंगी। इससे पहले बॉलीवुड में तान्य अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अनुष्कमा शर्मा की सुपरहिट फिल्म एनएच-10 से की थी। एनएच-10 के बाद उन्होंने कई फिल्मों, सीरीयल्स और वेब सीरीज में काम किया। फिलहाल, तान्या एंड टीवी के चर्चित शो ‘कहत हनुमान जय सिया राम’ के मुख्य किरदारों में रोमा की भूमिका निभा रहीं थीं, लेकिन आईपीएल में मौका मिलने के बाद उन्होंने एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है।

तान्या ने श्रीनगर में ही थियेटर से रूबरू हुईं थीं। तान्या के पिता प्रो. डीआर पुरोहित दुनिया के जाने माने रंगकर्मी और संस्कृति के ममर्ज्ञ हैं। तान्या के पति दीपक डोभाल पत्रकारिता में आने से पहले थियेटर में सक्रिय रहे। शायद यही वजह है कि तान्या का अभिनय से नाता जारी रहा और आज इस मुकाम तक पहुंची हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.