IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के आगे नहीं चले दिल्ली कैपिटल्स के धुरंधर, 15 रनों से जीती टीम वॉर्नर

IPL 13 में सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हरा दिया।

ये मैच शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया था। बता दें, हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

दिल्ली की तरफ से धवन ने 34 रन, पंत ने 32 रन बनाए। शिमरन ने 21 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने तीन विकेट लिए। इससे पहले हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो के 53 रन, डेविड वार्नर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए।

बेयरस्टो ने अपनी पारी में 48 गेंदें खेली जिन पर दो चौके और एक पर छक्का मारा। वार्नर ने अपनी पारी में 33 गेंदें खेलते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। विलियम्सन ने भी अंत में 26 गेंदों पर 41 रन बनाए। दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और कागिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

5 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

5 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

6 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.