बागेश्वर के श्रीनौला में शराबियों का आतंक देखने को मिला है। मंगलवार दोपहर को किसी बात को लेकर शराबियों के दो गुट भिड़ गए। फिर जमकर तांडव मचाया।
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद दो गुटों में बात बढ़ी। इस दौरान दोनों गुट भिड़ गए। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। शराबियों में जमकर लाठी-डंचे चले। मारपीट में दो शराबी घायल हो गए। मारपीट देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों को अलग करने की कोशिश की। इस दौरान ये शराबी लोगों से बदतमीजी करने लगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन शराबियों का रोज का ये मामला हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह होते ही ये शराब पीनी शुरू कर देते हैं। शाम तक इसी तरह पीते रहते हैं और आपस में उलझते रहते हैं। इनके रोज-रोज के हंगामे से स्थानीय लोग तंग आ गए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री होती है। आरोप है कि पुलिस जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करती।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.