भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने दिया बड़ा सम्मान, बनाया राज्य का ब्रांड एंबेसडर

भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है।

आपको बता दें, ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने राज्य का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक युवाओं के आदर्श और उत्तराखंड के लाल ऋषभ पंत को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘राज्य ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद उन्हें वीडियो कॉल पर इस बात की जानकारी दी। जिस पर ऋषभ पंत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। बता दें कि ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड में हुआ था, वह रुड़की शहर से हैं। उन्होंने दिल्ली में क्रिकेट कोचिंग ली और बाद में यहीं की रणजी टीम से क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाया। ऋषभ पंत का अब तक अंतर्राष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। वह टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.