दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले इस पहाड़ी खिलाड़ी ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड नहीं मिलने पर बयां किया दर्द

शूटिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले उत्तराखंड के निशानेबाज जसपाल राणा को आज भी राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड नहीं मिलने का अफसोस है।

जसपाल राणा ने देश के लिए 20 से ज्यादा इंटरनेशनल मेडल जीते हैं, बावजूद  इसके पुरस्कारों की सलेक्शन कमेटी ने नजरअंदाज किया जिसका उन्हें मलाल है। हालांकि उन्हें द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने जाने की खुशी है। आपको बता दें कि जूनियर भारतीय पिस्टल टीम के मुख्य कोच जसपाल राणा को इस साल का द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा। हालांकि ये अवॉर्ड उन्हें पहले ही मिलना चाहिये था, जो नहीं मिला, इसे लेकर पिछले साल काफी विवाद भी हुआ था। जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया था। अब इस साल खेल मंत्रालय ने द्वार गठित समिति ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए जसपाल राणा के नाम की अनुशंसा की।

जसपाल राणा का सफरनामा

जसपाल राणा मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। उनका जन्म 28 जून 1976 को उनके मूल गांव चिलामू, टिहरी गढ़वाल में हुआ। हालांकि फिलहाल वो देहरादून में रहते हैं। शूटिंग उन्हें विरासत में मिली है। उनके पिता नारायण सिंह राणा भी अपने वक्त के जाने-माने निशानेबाज थे। यही नहीं बिटिया देवांशी राणा भी नेशनल लेवल पर शूटिंग में कई मेडल जीत चुकी हैं। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा ने मनु भाकर, सौरभ चौधरी और अनीश भानवाला जैसे विश्वस्तरीय निशानेबाज तैयार किए हैं। जसपाल राणा ने साल 1995 के कॉमनवेल्थ गेम्स की शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उस वक्त देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले जसपाल राणा गोल्डन ब्वॉय के रूप में घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.