दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिलाओं को केजरीवाल सरकार ने बड़ी सौगात दी है। दिल्ली में डीटीसी बसों और मेट्रो में महिलाएं अब फ्री में यात्रा कर पाएंगी।
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान किया है। महिलाओं के किराये का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। दो से तीन महीने के भीतर ये योजना लागू हो जाएगी।
योजना का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, “ऐसी कई महिलाएं हैं जो परिवहन के इन साधनों को वहन कर सकती हैं। जो लोग टिकट खरीद सकते हैं, उन्हें सब्सिडी लेने की जरूरत नहीं है। हम उन लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, जो टिकट खरीद सकते हैं। ऐसा करने से दूसरों को फायदा मिल सकता है।”
उन्होंने कहा, “शुरू में हमने केंद्र सरकार को टिकटों की कीमतों में वृद्धि नहीं करने के लिए कहा था, वे सहमत नहीं थे। हमने उन्हें बताया कि हमारी 50-50 की साझेदारी है, चलिए बढ़ी हुई कीमतों पर 50-50 की सब्सिडी देते हैं, वे सहमत नहीं थे। दिल्ली सरकार किराया वहन करेगी। हमें इसके लिए मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है।”
केजरीवाल ने कहा, “मैंने अधिकारियों को एक विस्तृत प्रस्ताव बनाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। डीटीसी और मेट्रो दोनों के लिए यह कैसे और कब लागू किया जा सकता है। हम 2-3 महीने के भीतर इसे शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। हम कार्यान्वयन के संबंध में लोगों से सुझाव भी मांग रहे हैं।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.