खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गुरुवार को भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर खुल गए। कपाट खुलने के बाद से ही भोले बाबा के दरबार में दर्शन के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं के पहंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस बाबत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। इससे पहले भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली बुधवार को ही अपने धाम पहुंच गई है। यहां भक्तों ने आराध्य का भव्य स्वागत किया।

केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए थे। इस बार श्रद्धालुओं के लिए 300 टेंट लगाए गए हैं। 10 जगहों पर अलाव के भी इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही दवाइयों का पूरे इंतजाम किये गये है। संचार सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं। बीएसएनल क साथ दूसरी कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

इस वजह से है खास

केदारनाथ मंदिर श्री केदारनाथ द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक माना जाता है। मंदिर को 3593 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। तनी ऊंचाई पर इस मंदिर को कैसे बनाया गया ये आज भी चमत्कार है। इसकी कल्पना आज भी नहीं की जा सकती है। 2013 में जब यहां प्राकृतिक आपदा आई थी। उस वक्त भी भोले का चमत्कार देखने के मिला था। कहा जाता है कि जल प्रलय जब एक-एक चीज को बहा ले गई उस वक्त भी बाबा के मंदिर में खंरोच भी नहीं आई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.