फैन की इस हरकत ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर को हैरान कर दिया

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी एक्टिंग से ज्यादा चुनावी प्रचार को लेकर चर्चा में हैं। वो खुलकर मोदी सरकार की मुखालफत करती हैं।

मोदी सरकार के विरोध में दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। कुछ दिन पहले बेगूसराय में कन्हैया कुमार के समर्थन में प्रचार किया। फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान में नजर आईं। उन्हें भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का भी समर्थन करते देखा गया। फिलहाल वो एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि स्वरा भास्कर से एक फैन मलने आता है और स्वरा से सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करता है। स्वरा भास्कर भी सेल्फी के लिए हामी भर देती हैं। फैन सेल्फी लेने के बहाने वीडियो बना लेता है और बोलता है कि ‘मैडम आएगा तो मोदी ही।’

इस वीडियो को खुद स्वरा भास्कर ने भी सोशल मीडिया में शेयर किय है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘’मैं लोगों के राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भेदभाव नहीं करती हूं, लेकिन उसने चोरी से वीडियो शूट कर लिया। स्वरा भास्कर ने लिखा घटिया और चालाकीपूर्ण हरकत भक्तों का ट्रेडमार्क है। इसलिए हैरान नहीं हूं’’

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.