ओडिशा में एक बार फिर नवीन पटनायक सरकार

ओडिशा की कमान एक बार फिर नवीन पटनायक ने संभाल ली है। ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले नवीन पटनायक ने बुधवार को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के IDCO प्रदर्शनी मैदान में सीएम पद की शपथ ली। नवीन पटनायाक के साथ 21 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। मंत्रिमंडल में इस बार 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं।  72 साल के नवीन पटनायक 2000 में पहली बार ओडिशा के सीएम बने थे। विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक को एक सौ छियालीस में से एक सौ बारह सीटें मिली हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने मंगलवार शाम को पटनायक की सिफारिश पर 11 कैबिनेट मंत्री और 9 राज्य मंत्रियों की नियुक्ति की।  बता दें कि पटनायक से पहले सिर्फ दो मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु और सिक्किम में पवन चामलिंग पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं। राजनीतिक पंडितों ने एंटी इंकम्बैंसी की वजह से इस बार प्रदेश में हंग असेंबली की उम्मीद जताई थी, लेकिन नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने शानदार प्रदर्शन किया। साल 20014 के विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को 117 सीटें मिली। जबकि इस बार सिर्फ 5 सीट कम मिली है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.