प्रतिकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिनेशपुर मोड़ के पास मरीज को लेकर अस्पताल जा रही कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।
हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक आवास विकास में रहने वाले गौरव को सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन सुबह उसे कार से उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि कार जब दिनेशपुर मोड़ पहुंची तो कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हादसे में 31 साल की सरिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गौरव, ऋषभ, और पड़ोसी काजल और कार ड्राइवर राजकुमार घायल हो गए।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.