उत्तराखंड के लोग हो जाएं सावधान! रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में एक बार फिर जबरदस्त ठंड की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अगले तीन दिनो के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर अगले तीन दिनों तक भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानों में कोहरा और धुंध लोगों की परेशानियां बढ़ाएंगे। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च वायु दबाव की वजह से पूरे उत्तर भारत में मौसम प्रभावित रहेगा। 9 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से भारी बर्फबारी हो सकती है। गढ़वाल मंडल के ऊपरी इलाकों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में हल्की ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं निचले इलाकों देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी।बता दें कि उत्तराखंड के चारों धाम पहले ही बर्फ से ढके हुए हैं। चारों धामों में कई फीट बर्फ जमी हुई है। हाल में हुई बर्फबारी ने जहां कई पर्यटक स्थलों की रौनक बढ़ाई है वहीं आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं। अब फिर बर्फबारी से कई जगह के रास्ते बंद हो सकते हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी। उत्तराखंड में बड़ी सर्दी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी रैन बसेरों को दुरुस्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.