पहाड़ी युवाओं को कौन नशे में धकेल रहा है?

उत्तरकाशी में रह रहे युवाओं में बहुत तेजी से नशे की लत लगती जा रही है। यहां शराब और चरस के साथ ही अफीम और स्मैक जैसा महंगा नशा भी तेजी से पैर पसार रहा है।

अफीम के नशे की बढ़ती लत की बड़ी वजह है कि यहां वन विभाग की बंजर जमीन पर नशे के कारोबारी पोश्त की खेती कर रहे हैं। ये बंजर जमीन दुधारू गाय साबित हो रही है। मोरी ब्लाक के गांवों में खाली पड़ी वन विभाग की बंजर जमीन पर पोश्त के बीज जंगल में डाल देते हैं। फसल पकने पर इससे अफीम तैयार की जाती है। नारकोटिक्स विभाग के अभियान चलाने के बावजूद इस खेती पर रोक नहीं लग सकी है। हालांकि पिछले साल विभाग ने बड़ी तादाद में पोश्त की खेती को नष्ट किया था और करीब 50 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज किया था।

जनपद में शराब का नशा तो पहले ही आम था, अब दूसरे नशे भी पैर पसार रहे हैं। करीब साढ़े तीन लाख आबादी वाले इस जनपद में सभी कस्बों और दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में खुली 16 सरकारी शराब की दुकानों से सरकार ही सालाना 45 करोड़ रुपये राजस्व वसूल रही है। हालत अब ये है कि पिछले कुथ सालों में देहरादून जैसे बड़े शहरों से स्मैक का नशा यहां तक पहुंचने लगा है।

नशे का गिरफ्त में स्कूली बच्चे?

स्कूली बच्चे तेजी से नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। एल्कोहल की अधिक मात्रा वाले सिरप के साथ ही सफेदा (व्हाइटनर) में मिलाए जाने वाले फ्लूड को भी नशे के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जाता है कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर ही गंगा भागीरथी के घाटों पर स्कूली बच्चे बड़ी तादाद में नशा करते अक्सर दिख जाते हैं।

हालांकि लोगों को नशे से मुक्त कराने के लिए कोशिशें करा रहा है। लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। नशे के आदी लोगों के इलाज और मदद के लिए नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्र खोले गए हैं। इसके साथ ही अवैध शराब को सीज करने की कार्रवाई भी तेजी से की जा रही है। पिछले एक साल में करीब 14 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.