उत्तराखंड: बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर के बाद मीच चीख-पुकार

उत्तराखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार जान पर भारी पड़ी है। देहरादून में रायपुर के लाडपुर इलाके में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें अस्पताल में भर्तीय कराया गया है। हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। तस्वीरों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भिड़ंत कितनी जबरदस्त रही होगी। खबरों के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त दोनों कारों में कुल आठ लोग सवार थे।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौसम खराब होने की वजह से ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। काफी मशक्कत के बाद लोगों का रेस्क्यू किया जा सका। घायलों में 58 साल के अरविंद सिंह चड्ढा, 15 साल के कमल मेहता, 44 साल के राजेंद्र मेहता, 14 वर्षीय रीना, 36 साल की विमला देवी, हेमा, आरुषि और 21 वर्षीय विकास शामिल हैं। सभी लोग देहरादून के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। टक्कर कैसे हुई ये अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.