उत्तराखंड: चम्पावत, लोहाघाट में सफर होगा आसान, सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू

चम्पावत और लोहाघाट के लोगों के लिए अच्छी खबर है। टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे 9 के ऑलवेदर रोड निर्माण के तहत छूटे शहरी इलाके चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ में भी सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है।

तीनों शहरों में करीब 18 किलोमीटर शहरी क्षेत्र में 21 करोड़ की लागत से यह काम किया जाएगा। बाइपास निर्माण में हो रही देरी के बाद NH के वन टाइम रोड सुधारीकरण के भेजे प्रस्ताव पर मोर्थ यानि मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे, भारत सरकार ने मंजूरी देते हुए बजट स्वीकृत कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कमलजीत कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है। चम्पावत में तीन पुलिया का निर्माण भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जून 2021 तक काम पूरा हो जाएगा।

आपको बता दें कि टनकपुर से पिथौरागढ़ करीब 150 किलोमीटर नेशनल हाईवे के 132 किमी में भारत सरकार के मोर्थ द्वारा चारधाम परियोजना के तहत ऑलवेदर रोड का निर्माण कराया जा रहा है। चम्पावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में आबादी ज्यादा होने की वजह से भारत सरकार ने इनके शहरी क्षेत्रों को परियोजना में शामिल नहीं किया है। इनको बचाने के लिए सरकार ने बाइपास निर्माण की योजना बनाई लेकिन बाइपास निर्माण में ज्यादा पेड़ों के कटान किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। जिसकी वजह से बाइपास निर्माण में देरी हो रही है। जबकि इसी परियोजना के तहत बाइपास का निर्माण भी पूरा किया जाना था, लेकिन बाइपास निर्माण में हो रही देरी पर NH ने तीनों शहरी क्षेत्रों के अंदरूनी मार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। जिस पर मोर्थ ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मोर्थ ने एनएच को 31 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद एनएच ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली। कमलजीत कंपनी को यह काम सौंपा गया। ये काम भी ऑलवेदर रोड की तहत ईपीसी मूड पर होगा। करीब 18 किमी इस रोड निर्माण के लिए 21 करोड़ का बजट तय किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.