उत्तराखंड में 5 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसा कहां भेजा गया

उत्तराखंड में पांच आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ट्रांसफर को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड शासन के अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस सौजन्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव से अवमुक्त कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के निदेशक वी.षणमुगम के गायब होने का मामला सुर्खियों में आया था। निदेशक वी.षणमुगम द्वारा फोन नहीं उठाए पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून के एसएसपी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने तलाश करने की बात कही थी।

जब मामले की जांच हुई तो पता चला कि निदेशक वी.षणमुगम एहतियातन होम क्वारंटाइन थे। इसकी जानकारी वी.षणमुगम ने अपने सचिव सौजन्य को दे दी थी। ऐसे में अब सचिव सौजन्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के पद से हटाए जाने के बाद चर्चाओं का बाजार दोबारा गर्म हो गया है। खबरों में कहा जा रहा है कि निदेशक वी.षणमुगम को बचाने को लेकर सचिव सौजन्य से सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास का पद भार हटाया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर:

  • आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को सचिव, वन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने का आदेश निरस्त
  • आईएएस रविनाथ रमन को सौंपा गया सचिव, वन का अतिरिक्त प्रभार
  • आईएएस पंकज कुमार पांडे को सचिव (प्रभारी) कार्यक्रम क्रियान्वयन की मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
  • आईएएस मनीषा पवार को अपर मुख्य सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की अतरिक्त जिम्मेदारी मिली
  • आईएएस सौजन्य से हटाया गया सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास का पदभार
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.