रुड़की के कलियर थाना इलाके के खेड़ा गांव में खनन माफिया मिट्टी का अवैध खनन बेखौफ कर रहे हैं। इन्हें प्रशासन का भी कोई खौफ नहीं हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में लंबे समय से मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन खनन माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि अवैध मिट्टी खनन कर ले जा रहे ओवर लोडिंग वाहनों से हादसे का डर बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन की वजह से आस-पास के रास्ते और फसल मिट्टी से पट चुकी हैं। ऐसे में ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ज्वांइट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिली है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.