रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे पर धंसा बस का पहिया, आफत में आई यात्रियों की जान, बाल-बाल बचे

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर के पास सोनप्रयाग की तरफ से जा रही बस का पहिया धंस गया। इस दौरान यात्रियों की जान आफत में आ गई।

राहत की बात ये है कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर पहाड़ी के पास कटिंग का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। ऐसे में भारी वाहनों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस के फंसने की वजह से लंबा जाम लग गया। हालांकि कुछ देर बाद मशीन की मदद से बस को बाहर निकाल लिया गया। तब जाकर जाम खुल पाया।

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा से सोनप्रयाग तक सिंगला कंस्ट्रक्शन को काम सौंपा गया है। आरोप है कि कंपनी राजमार्ग पर घटिया काम कर रही है। आरोप है कि यहां पर पहाड़ी कटिंग ठीक से नहीं की जा रही है। वहीं, पुश्तों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। डेंजर जोन जैसे जगहों को छोड़कर कंपनी दूसरी जगहों पर काम कर रही है। ऐसे में भारी वाहनों के साथ छोटे वाहनों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है।

केदारनाथ यात्रा में हर दिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री गौरीकुंड पहुंच रहे हैं। इस कंपनी की वजह से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ रहा है। रात के समय ये कंपनी राजमार्ग पर विस्फोट कर रही है, जिससे मलबा भर-भराकर राजमार्ग पर आ रहा है। ऐसे में कभी कोई हादसा हो सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.