बागेश्वर: गहरी खाई में गिरी कार, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर में कांडा से जिला मुख्यालय की तरफ आ रही एक कार मनकोट गांव के पास बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वाहन चालक नवीन प्रसाद (42) कांडाधार के रहने वाले थे। आबकारी विभाग में तैनात प्रधान सेवक पीआर आर्य रीमा के रहने वाले हैं और घायल इंद्र राम गाड़गांव के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर नवीन प्रसाद को गंभीर चोटें आई थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें देर रात हायर सेंटर रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते समय उन्होंने अल्मोड़ा के पास दम तोड़ दिया। डाक्टरों के अनुसार, जिला अस्पताल में भर्ती दोनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.