हरिद्वार: गंगा नदी में शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के खानपुर बरहमपुर में 50 साल के व्यक्ति का शव गंगा नदी में मिलने से हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों ने शव के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त ऋषिपाल पुत्र अतर सिंह निवासी खानपुर के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बरहमपुर बाढ़ गंगा क्षेत्र में नदी के आस-पास खेत में काम कर रहे लोगों ने गंगा नदी में शव तैरते हुए को देखा। शव दिखने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कोतवाल हेमेंद्र नेगी के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि ऋषिपाल बीते दिन से घर से गायब थे। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

7 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.