देहरादून के पेटल नगर थाना इलाके में सड़क डंपर ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर डंपर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हादे में घायल युवक बालकराम निवासी ग्राम छुमार थाना ट्यूनी ने बताया कि उनकी स्कूटी को डंपर ने टक्कर मारा। इस दौरान वो घायल हो गया। वहीं, उसका साथी कमलजीत की मौके पर मौत हो गई। थाना पटेल नगर प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि वाहन चालक अरुण कुमार निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.