हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के मातृछाया अस्पताल के पास नाला निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। एक मकान की दीवार गिर गई है। बीती रात को ये हादसा हुआ।
हादसे में यहां काम कर रहे दो मजदूर दीवार के नीचे दब गए। दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। एक मजदूर की मौके हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।
वहीं, हादसा के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पार्षद पति सचिन बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे गए थे। उनके साथ स्थानीय लोगों ने काफी बहस की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.