पौड़ी: पहाड़ी युवाओं के नसों में नशा घोलने वालों पर शिकंजा, 1 लाख रुपये के स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में पुलिस विभाग की ओर से जारी ऑपरेशन ‘सत्य’ अभियान के जरिए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना जारी है।

तस्करों और नशे के आदी लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये की कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। खबरों के मुताबिक, दोनों तस्कर स्मैक के लिए बरेली से श्रीनगर लाए थे। श्रीनगर के शारदा घाट पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में स्मैक बेची जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख रुपये है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। श्रीनगर गढ़वाल में लबें समय से स्मैक का काला धड़ल्ले से चल रहा है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाती रहती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.