उत्तरकाशी में युवाओं के नसों में नशा घोलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक बार फिर शराब तस्करों पर शिकंजा कसा है।
पुलिस ने नैटवाड़ चौक से प्रेम सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है।
लोगों का कहना है कि डुंडा, पुरोला और मोरी समेत कई इलाकों में अभी भी कच्ची शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। एक महीने पहले भी मोरी पुरोला क्षेत्र में एक महिला कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार हुई थी। वहीं, एसपी पंकज भट्ट ने कहा कि नशे के मादक पदार्थों और कच्ची शराब के खिलाफ लगातार पुलिस का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि नशे पर जल्द रोक लगाई जाए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.