चमोली: 22 साल के युवक की गदेरे के किनारे मिली लाश, जवान बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम

चमोली में गोपेश्वर के पास सगर गांव में वीरगंगा गदेरे के किनारे संदिग्ध हालत में 22 साल के युवक की लाश मिली है।

शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को गदेरे से निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

गोपेश्वर के थाना अध्यक्ष रविंद्र नेगी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान पपड़ियाणा गांव के रहने वाले हरेंद्र सिंह पंवार के नाम से हुई है। उन्होंने बताया कि हरेंद्र सिंह शनिवार को अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सगर गांव आया था। वो शादी में शामिल होने से पहले ग्वाड़ गांव में किसी दूसरे रिश्तेदार के यहां चला गया।

रविवार शाम करीब 5:30 बजे सगर गांव के लोगों ने पुलिस को वीरगंगा गदेरे के किनारे एक युवक की लाश होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मृत पाया। पुलिस ने घटना की जानकारी हरेंद्र के परिजनों को दे दी है। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.