श्रीनगर: गदेरे में में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड में श्रीनगर के कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा गांव में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से घर से लापता था। स्थानीय लोगों ने गदेरे में युवक की लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। युवक का नाम गुलाब सिंह था।

दुगड्डा चौकी इंचार्ज योगेश चंद के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि युवक गिर गया होगा। हालांकि पुलिस पोस्टम़ॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर वह आगे की जांच करेगी।

युवक का शव मिलने के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि ये दुर्घटना नहीं है, बल्कि हत्या की गई है। युवक के परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.