अल्मोड़ा के 11 गांवों के लिए अच्छी खबर! आदर्श कृषि ग्राम योजना के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं

अल्मोड़ा के 11 गांवों को लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने आदर्श कृषि ग्राम योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड से 1 गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए चयनित किया है।

इन 11 गांवों में कृषि, उद्यान, रेशम, पशुपालन, मछली पालन के कामों को योजना के तहत बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी और किसानों को कृषि के लिए वैज्ञानिकों का परामर्श भी दिया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने इस संबंध में जनकारी दी। उन्होंने बताया कि आदर्श ग्राम योजना के तहत इन गांवों में कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों को जोड़कर गांव में कृषि सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि गांवों में वन सीमा पर सोलर फैंसिंग, सिंचाई सुविधा, फार्मर्स मशीनरी बैंक, कलेक्शन कक्ष, शॉर्टिग-ग्रेडिंग प्लांट, पशुपालन, मुर्गी, मछली, मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों पर बढ़ावा दिया जाएगा।

अधिकारी के मुताबिक, कृषि उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि के लिहाज से गांव को विकसित करने की इस मुहिम में प्रवासियों को भी जोड़ने का प्लान है। इसके अलावा इन गांवों में कृषि विज्ञान केंद्र भी खोला जाएगा। जहां जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिकों की मदद से किसानों को परामर्श दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.