उत्तराखंड में दस्तक के साथ ही केजरीवाल की पार्टी AAP ऐसे छोड़ रही छाप, तेजी से जुड़ रहे लोग

आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से प्रदेश में हलचलें तेज हो गई हैं। राज्य में पार्टी की चर्चा हो रही है।

उधर, आम आदमी पार्टी ने भी जनता के बीच अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में जुट गए हैं। इसकी एक तस्वीर अल्मोड़ा में देखने को मिली, जहां पांडेखोला में ‘आप’ की बैठक में कई लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली में केजरवील ने जिन मुद्दों के दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर अपना लोहा मनवाया था उन्ही मुद्दों को पार्टी यहां जोरशोर से उठा रही है।

पांडेखोला में हुई बैठक में पार्टी की ओर से कहा गया कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो उनका मेन फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं जनता तक पहुंचाने का रहेगा। पार्टी का कहना है कि उसके साथ लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ रहा है। पार्टी का कहना है कि विधानसभा चुनावों में दुगनी मेहनत से वो काम करेगी।

वहीं, इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक दीवान सिंह नयाल, कुमाऊं संगठन मंत्री अमित जोशी, विधानसभा प्रभारी अखिलेश टम्टा, एनएल साह, हरी सिह राणा, संदीप नयाल, सुंदर सिंह, दीपक, दिनेश कुमार, आनंद सिंह बिष्ट, उमेद चौधरी और ललित सिंह कनवाल समेत कई अहम लोग शामिल हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.