फोटो: सोशल मीडिया
टिहरी के सुरसिंहधार कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सख्ती दिखाई है।
सुरसिंहधार कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों को खाने की जगह छोले-भटूरे दिए जा रह थे। अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मंगेश घिल्डियाल ये सुनकर भड़क गए। उन्होंने कोविड सेंटर के कैंटीन संचालक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही संचालक का एक दिन का भुगतान काटने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के मैन्यू में छोले-भटूरे शामिल नहीं हैं, बावजूद इसके मरीजों को छोले-भटूरे दिए जा रहे थे, जोकि उनकी सेहत के लिए हानिकारक है। डीएम ने संचाक को ये निर्देश दिया कि आगे से वो स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के हिसाब से ही मरीजों को खाना खिलाए।
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कोरोना मरिजों के बचे हुए खाने को इधर-उधर फेंक दिया जाता है। इस बात पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐस में आगे से इस बात का ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने परिसर को साफ-सुथरा रखने के भी निर्देश दिए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.